अम्बेडकरनगर। news24abn.in की खास रिपोर्ट
अम्बेडकरनगर। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हाशिल करने के लिए अम्बेडकरनगर जनपद के नव नियुक्त जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह मिंटू , अवधेश दूबे, चंद्र प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
शिव बाबा में जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंहमोनू के नेतृत्व एवं तहसील तिराहे पर रजनीश सिंह एवं रोडवेज पर दिनेश पांडे पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने जनपद आगमन पर जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। वही अम्बेडकरनगर जिला प्रभारी ने पटेल नगर तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया तिराहे पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
अटल भवन जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को विजय अभियान कार्यक्रम में शक्ति केंद्र पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम की विशेष चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश और समाज के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाला होता है।
उन्होंने बताया कि यह संगठन सर्वश्रेष्ठ है। और अपने जीवन में चरैवेति मंत्र को धारण करने वाला होता है कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी, मिशन 2022 में जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन- जन के बीच में जाना होगा, 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस से लेकर जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूरा होने पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। उसके पहले 11 सितंबर से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको मिलकर एक साथ जनता को यह विश्वास दिलाना होगा कि सरकार हमेशा जनता के साथ ही है। और समय समय पर अनेक सुविधाओं का लाभ भी दियाला जा रहा है। उसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि गणों के साथ बैठक कर सरकार की उपलब्धियां और संगठन की संरचना पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर में पूर्व जिलाध्यक्ष गण राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, पूर्व सांसद हरिओम पांडे, शिवनायक वर्मा, विधायक अनीता कमल, विधायक संजूदेवी, नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, ब्लॉक प्रमुख गण संजय सिंह, मौसम वर्मा, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव, सुरेश कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, रमेश गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मंत्री दीपक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment