Breaking

Monday, November 15, 2021

अम्बेडकरनगर। आलापुर महोत्सव में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

 अम्बेडकरनगर। ज़िले के आलापुर तहसील में चल रहे महोत्सव में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए मशहूर होगा आलापुर महोत्सव। आलापुर की तहजीब और यहां की विरासत से लोगों को परिचित कराए जाने के उद्‌देश्य से महोत्सव का आयोजन की शुरुआत की गई है। जो अपने आप में अद्वतीय होगा  उक्त बातें तीन दिवसीय आलापुर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू बर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने  आशा व्यक्त की कि आलापुर महोत्सव इस वर्ष की अपनी थीम 'गंगा-जमुनी तहजीब, एकता की विरासत' पर खरा उतरेगा और लोगों को इसके जरिए भाईचारे का सन्देश मिलेगा।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथि जि पं साधू वर्मा

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आलापुर महोत्सव और इसके प्रथम बार कराने के लिए इसके आयोजक आलापुर महोत्सव के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में याद किए जाएंगे आलापुर महोत्सव के जरिए क्षेत्र के तहजीब, कला, संस्कृति तथा यहां की भाषा जो निखारने का प्रयास किया गया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अवध की गंगा-जमुनी तहजीब का आलापुर महोत्सव हम सभी को शान्ति व अमन-चैन से एक साथ रहने का सन्देश देगा। हम सभी को यहां की संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखने के लिए हरसम्भव प्रयास करने चाहिए। महोत्सव के माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ शिल्पकारों के उत्पादों को देखने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह एक यादगार महोत्सव होगा। आलापुर महोत्सव लोगों को आलापुर की नायाब तहजीब से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आलापुर महोत्सव स्मारिका का विमोचन करते गणमान्य

आलापुर महोत्सव का उद्घाटन सामाजिक कार्यकत्री पूनम राय एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व आलापुर महोत्सव स्मारिका का विमोचन कर कार्यक्रम का विधिवत  शुभारम्भ किया गया।  इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। आलापुर महोत्सव के अध्यक्ष आर्य हरीश कौशलपुरी ने कहा आलापुर महोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के इरादे से कई

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई विद्यालय की छात्राएं

अन्य प्रकार के आयोजन भी किए जा रहे हैं।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेबी सिंह, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष निखिल राव, समाजसेवी संजय निषाद, पूर्व शिक्षक देवेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी प्रमोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनादि उपाध्याय, व्यवस्थापक आयुष तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सौरभ शुक्ल, सचिन गिरी, कार्यक्रम सहसंयोजक प्रदीप तिवारी, महामंत्री विवेक, भाजपा नेता साधना शुक्ला, महामंत्री सुरेश कनोजिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




No comments: