Breaking

Saturday, November 20, 2021

अम्बेडकरनगर। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के टड़वा गंजन गांव में जमीनी विवाद को लेकर निर्माण से मना करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडे व ईट पत्थर से हमला बोल दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर बसखारी थाने में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

गौरतलब है कि बसखारी थाना क्षेत्र के टड़वा गंजन निवासी नृपति सिंह पुत्र राम हरख सिंह व पड़ोसी रघुनाथ सिंह पुत्र गोविंद दयाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते शुक्रवार को रघुनाथ सिंह विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि नृपति सिंह ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई तो रघुनाथ सिंह उनके पुत्र विशाल सिंह, सत्यम सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, शिवम सिंह पुत्र बब्लू सिंह, अजय सिंह व अशोक सिंह पुत्रगण लालता सिंह, राकेश सिंह व दिनेश सिंह पुत्रण सती प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह व रमेश सिंह पुत्रगण विश्वनाथ सिंह, संतोष सिंह पुत्र राम स्वारथ, राम भरत सिंह पुत्र शंभू दयाल व नितिन सिंह पुत्र राम भरत सिंह एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे व ईट पत्थर से नृपति सिंह के ऊपर हमला बोल दिया। पीड़ित जान बचाकर भागा तो आरोपी पत्थर फेंककर मारने लगे। तत्पश्चात आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। डरा सहमा घायल नृपति सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर नामजद प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ वविभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No comments: