Breaking

Saturday, November 27, 2021

अम्बेडकरनगर। अलग अलग सड़क हादसे में दो युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

 बहन के घर से लौट रहे युवक की मार्ग हादसे में मौ

अकबरपुर थाना क्षेत्र के बिरतियापुर गांव के पास हुई घटना

बेवाना थाने के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

अम्बेडकरनगर। बीती रात बहन के घर से वापस लौट रहे युवक की बिरतियापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार भोर में हुई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा बेवाना थाने के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा गया है।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवारी जन व ग्रामीण


गौरतलब है कि बीती रात बहन के घर से लौट रहे युवक की बिरतियापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी राजेश (35) पुत्र रामबदल शुक्रवार को बाइक से खजुरडीह स्थित अपनी बहन के घर गया था। बताया जाता है कि रात में ही वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच बिरतियापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह हो सकी। इसके बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, और पुलिस को सूचना दिया। बाद में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बृजेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इसके अलावा बेवाना थाने के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से करम हुसैनपुर निवासी अरुण कुमार (48) पुत्र जयराम की शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक से बेवाना आए थे। वापस घर लौटते समय थाने के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, और मौके से फरार हो गया। अरुण को उपचार के लिए बेवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments: