Breaking

Saturday, December 18, 2021

चुनाव के लिए वीवीपैट रखने के लिए गोदाम की सौगात मिली

 अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2021 में जिला निर्वाचन कार्यालय को ईवीएम व वीवीपैट रखने के लिए गोदाम की सौगात मिली। लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2021 की शुरुआत में हुई थी, जो वर्ष के अंत तक पूर्ण हो गया।

ईवीएम व वीवीपैट रखने की समुचित व्यवस्था न होने से जिला निर्वाचन कार्यालय को इन्हें कलेक्ट्रेट के ही एक कक्ष में रखना पड़ रहा था। इसके लिए गोदाम के निर्माण की मांग लगातार चली आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों ही शासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में गोदाम के निर्माण को हरी झण्डी प्रदान की थी। लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में वर्ष 2021 की शुरुआत में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था। वर्ष के अंत तक गोदाम के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया। इसे जिला निर्वाचन कार्यालय को हैंडओवर भी कर दिया गया। इसके निर्माण से अब ईवीएम व वीवीपैट को सुरक्षित रखा जा सकेगा। पूर्व में ईवीएम व वीवीपैट को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक कक्ष में रखा जा रहा था। गोदाम के निर्माण के बाद अब ईवीएम व वीवीपैट को संबंधित गोदाम में रखा जाने लगा।

टाण्डा में विधुत उपकेंद्र की मिली सौगात



No comments: