ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इटौरी खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व धक्का-मुक्की के बाद वृद्ध की मौत हो गई जिससे आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित जनता को स्थानीय विधायक अनीता कमल ने भी उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी तब जाकर मामला शांत हो पाया। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गौरतलब है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इटौरी खुर्द निवासी राजेंद्र मिश्र तथा लोकनाथ मिश्र के बीच रास्ते को लेकर जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार को ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा लगाया जा रहा था इसी दौरान राजेंद्र मिश्र व लोकनाथ मिश्र के बीच कहासुनी होने लगी बताया जाता है कि धक्का-मुक्की के दौरान लोकनाथ मिश्र गिर गए जिससे की वह बेहोस हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लोकनाथ मिश्र के परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मामले में मुकदमा पंजीकृत करा कर कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाए थानाध्यक्ष भिड़ गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय विधायक अनीता कमल ने भी उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। विधायक अनीता कमल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहा हैं। आचार संहिता का आहट लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मनमाने ढ़ंग से कार्य कर रहे हैं। इस घटना में प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। घटना स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने की बात अधिकारियों से कही। वहीं पर अमित गिरी व पंकज तिवारी ने भी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रशासन पहले से चेता होता तो यह घटना नहीं घटती। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टमटा थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया की तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment