Breaking

Thursday, October 20, 2022

कर्मवीर 2022 राष्ट्रीय पुरस्कार से डॉ आर जे सिंह चौहान हुए सम्मानित

अम्बेडकरनगर। देश के सभी 28 राज्यों मे बिभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्तम कार्यों से देश मे मिसाल कायम करने वाले महाविभूतियों  के लिए कर्मवीर 2022 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें अंबेडकर नगर जनपद के शिक्षा क्षेत्र में जिले से लेकर बड़े शहरों तक अपना वह समाज का नाम रोशन करने वाले डॉ आरज सिंह चौहान को कर्मवीर 2022 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 2022 को कर्मवीर 2022 राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह मुंबई के सहारा होटल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मा0 एक नाथ सिंदे जी, एवं अध्यक्षता पूर्व HRD केंद्रीयमंत्रि मा0 डॉ0 सत्यपाल सिंह जी, MP लोकसभा  सहित मुंबई हाई कोर्ट के जज, मा0 विधायक गण, मंत्री गण सहित बहुत उच्च स्तरीय गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस उच्च स्तरीय पुरस्कार का वितरण  देश के जाने माने एवं भारत सरकार में सेवारत महत्त्वपूर्ण जूरी मेंबर्स व भारत सरकार में  उच्च पदस्थ  सीनियर आईएएस व आईपीएस  विभूतियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ है।


पिछले 31 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में खासकर उत्तर प्रदेश राज्य के लिए  उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ आर0 जे0सिंह चौहान जी को उच्च  राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पूरे देश के समस्त जूरी के सदस्यों एवं चयन समिति से जुड़े महाविभूतियों तथा भारत सरकार से संबद्ध प्रशासनिक विद्वत जनो एवं महाराष्ट्र सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी


एवं उनके  नोडल जनप्रतिनिधियों का डॉक्टर आर0जे0 सिंह जी ने बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में यूपी रत्न 2022 सम्मान से भी डॉक्टर आर0जे0 सिंह चौहान को सम्मानित किया गया था। डॉ आर जे सिंह जी को राष्ट्रीय पुरस्कार आज का कर्मवीर अवार्ड-2022 मिलते ही प्रदेश एवं जनपद अंबेडकर नगर, अयोध्या, फैजाबाद लखनऊ आदि सभी जनपदों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी आरजे सिंह जी को बधाई दिया है।

No comments: