Breaking

Saturday, June 17, 2023

योग करने से दूर होती है बीमारियां, होता है शारिरिक विकास- शैलेंद्र दुबे

निरोग रहना है, तो योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा- योग गुरु शैलेन्द्र कुमार दूबे

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित सीएवी  साइंस एकेडमी इन्टर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए विद्यार्थियों अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया।


आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ओम उच्चारण एवं प्रार्थना के साथ किया गया। कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास प्रभारी खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश योग एवं खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे के द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु शैलेंद्र कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को योग करने के लिए प्रेरित किया, कहा कि जिस प्रकार जीवन में शिक्षा का महत्व है उसी प्रकार विद्यार्थियों के लिए योग भी  बेहद जरूरी है ।योग से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है, इसके अलावा शरीर रोग मुक्त होता है , योग एवं प्राणायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, उन्होंने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आवाहन किया।


नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आर एस एस चाणक्य शाखा के विवेक पांडे, अवधेश कुमार पांडेय ,कक्कू पांडेय, श्रीनाथ यादव, रामबचन, सन्तोष पांडेय, उमाशंकर  दूबे, रणविजय पांडेय दिनेश पांडेय, सभी सदस्यों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी  सदस्य नियमित रूप से  योग प्राणायाम का अभ्यास किया। योग करने से शरीर की असाध्य रोग दूर हो जाते हैं, बीमारियों से बचने के लिए एक घंटा प्रतिदिन आसन प्राणायाम करना बेहद जरूरी है, नियमित अभ्यास करने से बड़ी बड़ी बीमारियां जैसे बीपी, शुगर, अस्थमा, माइग्रेन, कब्ज, गैस जैसे कई असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

समापन समारोह पर विद्यालय के प्रबंधक अवधेश कुमार पांडे ने बच्चों को प्रेरित किया कि योग सभी नियमित करें जिससे आपको निरोगी काया प्राप्त हो इस मौके पर समस्त स्टाफ गण एवं छात्र एवं छात्राएं अंशिका, कोमल, प्रिया, अमिता, रणवीर, अर्जुन विशाल, शशांक, दिग्विजय, आदित्य, तनु दीपशिखा, श्रेया पटेल, अंशिका राय, आयुषी, अंजलि आदि छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।


No comments: