Breaking

Wednesday, February 7, 2024

बिना अनुमति के चल रहे प्रदर्शनी को ज़िला प्रशासन की किया बंद।

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय बी एन इंटर कॉलेज के परिसर में दुबई थीम पर आधारित प्रदर्शनी बिना अनुमति के चलाने पर प्रदर्शिनी के मालिक पर कार्यवाही के लिए उप ,अधिकारी ने रोक लगा दी है।


जानकारी के अनुसार बीते दिनों दुबई थीम पर आधारित बड़ी बड़ी इमारतों को एक नमूने में दर्शाया गया था। हाल में यह प्रदर्शनी सोशल मीडिया का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें रंग बिरंगी लाइटों में रात्रि के समय प्रदर्शनी जनपद वासियों के लिए मनमोहक छवि बिखेर रहा था। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी से बात करने पर बताया गया कि कोई भी अनुमति नहीं लिया गया है न ही कोई टैक्स जमा कराया गया है। उधर उप जिलाधिकारी से बात करने पर मिली


जानकारी के अनुसार बताया गया कि न ही कोई आदेश लिया गया न ही कोई जानकारी दी उसके बाद ही प्रदर्शनी संचालित कर दी गई वही उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी संचालन के विरुद्ध धारा 144 व 144 के विरूद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर दिया गया है। वही चौकी इंचार्ज मो जैद से बात करने पर बताया गया है जानकारी मिली है कि बिना आदेश के मेला संचालित किया जा रहा है टीम को भेज कर बंद करा दिया गया है।आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार आज देर शाम जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में प्रदर्शनी को बंद करा दिया गया । यदि सभी साक्ष्य सही प्रस्तुत किया गया तो प्रदर्शनी का संचालन चलेगा नहीं तो विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

No comments: