अम्बेडकरनगर। अचानक आसमान में सूर्य के चारों ओर दिखा इंद्रधनुषीय रंग का घेरा, जो लगभग डेढ़ घंटे तक देखा गया ये अद्भुत खगोलीय नज़ारा।
देखें Viral Photos
![]() |
आसमान में दिखा इस तरह का नज़ारा |
अम्बेडकरनगर में शुक्रवार 28 अप्रैल को लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें आसमान में सूरज के चारों ओर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। अम्बेडकरनगर में लोगों ने शुक्रवार को सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा देखा गया। ऐसी ही एक तसवीर 1 शाल 11 महीने 3 दिन पहले बेंगलुरु में देखी गई थी। आज एक बार फिर से वही खगोलीय दृश्य देखकर लोग हैरान हुए।
![]() |
सूर्य को देखती नन्ही बच्ची |
अम्बेडकरनगर में लोगों ने शुक्रवार को सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुषी घेरा देखकर लोग असमंजस में दिखे ये सूरज के चारों ओर एक छल्ला जैस बना हुआ दिखाई दे रहा था, जिसको लेकर लोगों ने तरह तरह की बात करने लगें। सूरज के चारों ओर
![]() |
इस तरह से दिखा आसमान में सूर्य |
आइये जानते हैं क्यो होता है सन हैलो।
आसमान में सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस इंद्रधनुषी रंग के घेरे को सन हालो (Sun Halo) कहा जाता है। Halo प्रकाश द्वारा निर्मित प्रकाशीय परिघटनाओं के एक घटना का नाम है सन हलो।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा तब होता है जब सूर्य पृथ्वी से 22 डिग्री के कोण पर पहुँचता है, तब आकाश में नमी के कारण इस प्रकार के रिंग का निर्माण होता है। बर्फ के लाखों क्रिस्टलों में से सूरज की रोशनी परावर्तित होती तो इससे सन हलो का खगोलीय नजारा दिखाई देता है। बताया जाता है कि इस घटना को सामान्य रूप से आंखों से देखा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment