Breaking

Sunday, June 18, 2023

जिलाधिकारी ने लिया हवाई पट्टी का जायजा, बैठक कर दिया गया आवश्यक निर्देश।

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अंबेडकर नगर के राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि जनपद अंबेडकरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का संभावित भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 20 जून मंगलवार को राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर अंबेडकरनगर में जनपद कुल 2277 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 10 अरब 15 करोड़ 43 लाख की लागत से होगा। इसमें 1129 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा और 1148 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विकास के लिए 1053 करोड़ रुपये की की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। उनका दौरा यहां विकास का बड़ा द्वार खुलेगा। अलग-अलग क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा लाभार्थियों तथा जन मानस के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


 जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बताया कि शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर ड्यूटी के रूप में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

         

No comments: