Breaking

Wednesday, July 26, 2023

जनपद के 21 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मुख्य सेविका के पद पर हुआ पदोन्नति, जिलाधिकारी व एमएलसी ने दिया नियुक्ति पत्र।

 अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में शासन के मंशा अनुसार जनपद अंबेडकरनगर में कुल 21आगनवाड़ी कार्यकर्ती को एवं प्रदेश में कुल 320 आंगनवाड़ी कार्यकर्तीओं को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति हुआ, जिलाधिकारी ने चयनित होने के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

IMG-20230726-WA0231.jpg

जनपद अंबेडकर नगर में चयनित कुल 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्तीओं (गायत्री, सुशीला वर्मा, उर्मिला, शारदा देवी, पुष्पा वर्मा ,तारा देवी ,मीना कुमारी, सुधा देवी, कृष्णा कुमारी ,लालती, राजकुमारी, सावित्री, सिंगारी देवी, माया वर्मा ,सविता सागर, बदामा देवी ,शांति देवी, तारा देवी ,शीला देवी, शकुंतला पार्वती) को माननीय एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। यहा भी देखे

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा द्वारा उपस्थित नव नियुक्ति मुख्य सेविकाओं के बारे में एवं उनके द्वारा दी गई सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया।

IMG-20230726-WA0226.jpg

माननीय एमएलसी जी द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्होंने ने कहा की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, ऐसे में सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं पर विशेष निगाह रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी
IMG-20230726-WA0228.jpg
उपस्थित मुख्य सेविकाओं से संवाद स्थापित करते हुए उनके अनुभव को साझा किया गया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य सेविका विभाग के लिए उपयोगी साबित होंगी। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, समस्त सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: